{"_id":"67b77230e22dbef4b60af353","slug":"drinking-water-bills-have-not-come-for-five-months-consumers-are-feeling-uneasy-mandi-news-c-90-1-mrt1064-148450-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पांच माह से नहीं आए पेयजल बिल, उपभोक्ताओं में बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पांच माह से नहीं आए पेयजल बिल, उपभोक्ताओं में बेचैनी
विज्ञापन
मंडी। प्रदेश में अक्तूबर 2024 के बाद पानी के घरेलू कनेक्शन का बिल न आने पर उपभोक्ताओं में बेचैनी बढ़ गई है। उन्हें डर सता रहा है कि अगर पांच-छह माह का एक साथ पानी का बिल आएगा तो चुकाना मुश्किल होगा। इसके लेकर वीरवार को वरिष्ठ नागरिक सभा मंडी ने बैठक की। इसमें प्रदेश सरकार से घरेलू पानी के बिल जल्द जारी करने की मांग की।
सभा के सदस्यों ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू और जल शक्ति मंत्री को ई-मेल भेजकर विभाग को शीघ्र बिल जारी करवाने के निर्देश देने का आग्रह किया है। सदस्यों ने कहा कि एक तरफ सरकार को राजस्व में नुकसान हो रहा हैं वहीं, अधिकारी राजस्व जुटाने को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। शहरी इलाकों में प्रति परिवार उपभोक्ताओं को सीवरेज और पानी का दो महीने का बिल करीब 500 से 600 रुपये आता है। परिवार बड़ा है या कनेक्शन ज्यादा हैं तो 1000 से 1200 रुपये चुकाने पड़ते हैं। अगर उपभोक्ताओं को एक साथ छह माह का बिल आता है तो उन्हें चुकाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से पानी का बिल किस्तों में लेने की भी मांग की है।
उधर, वरिष्ठ नागरिक सभा के प्रधान ओपी कपूर ने कहा कि बिल न आने से ऐसा प्रतीत होता है कि जल शक्ति विभाग नींद में है। लोगों की चिंता को लेकर वरिष्ठ नागरिक सभा मंडी ने दो महीने पहले जल शक्ति विभाग के पूर्व इंजीनियर-इन-चीफ शिमला को भी पत्र लिखकर जल्द बिल जारी करने की मांग की थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।