फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dream then work to fulfill it: Sundar

सपने देखो फिर पूरा करने के लिए जुट जाओ : सुंदर

Mon, 23 Dec 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Dream then work to fulfill it: Sundar
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में पहली बार कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य सुंदर सिंह कटवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. शैली ठाकुर ने किया। संयोजक प्रो. विवेकानंद शर्मा और आयोजन सचिव प्रो. अभिषेक शर्मा रहे।
विज्ञापन

विवेकानंद शर्मा ने कार्यशाला के उद्देश्य और उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमताओं के आधार पर सही कॅरिअर का चयन करने में मार्गदर्शन प्रदान करना है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमेश चंद धलारिया ने कहा कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों के कॅरिअर की दिशा तय करने में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

मुख्यातिथि सुंदर सिंह कटवाल ने विद्यार्थियों को जीवन में सपने देखने, सही निर्णय लेने और उन्हें पूरा करने के महत्व पर जोर दिया। इसके बाद विभिन्न विषयों पर प्रोफेसरों ने पीपीटी के माध्यम से विचार प्रस्तुत किए। प्रो. रमेश चंद शर्मा, प्रो. विवेकानंद शर्मा, प्रो. मोहिंद्र सिंह, प्रो. शीतल ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। धर्मपुर कॉलेज ने क्षेत्र के 12 स्कूलों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भी इस पहल की सराहना की। अब इस कार्यशाला से भी कॅरिअर पर फोकस किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed