फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dozens of bus routes in Dharampur have been closed for months

Mandi News: धर्मपुर में दर्जनों बस रूट महीनों से बंद

Thu, 13 Nov 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dozens of bus routes in Dharampur have been closed for months
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के दर्जनों रूट बंद होने से लोग परेशान है। सरकार के तीन साल पूरे होने जा रहे हैं लेकिन नई बसें अभी तक नहीं पहुंची हैं।
विज्ञापन

विधायक हर बार नई बसें खरीदने की बात करते रहे हैं। पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह वर्तमान सरकार और विधायक की नाकामी है। धर्मपुर का विकास को दूर, जो बसें चलती भी थी वे भी बंद हो गई हैं। धर्मपुर डिपो की कोई भी बस गद्दीधार, चोलगढ़, कून की ओर नहीं जाती है। सभी बसें सरकाघाट डिपो की ही इस तरफ चलती हैं।
विज्ञापन

इस स्थिति में धर्मपुर डिपो बनाने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है। लोगों की मांग है कि हमीरपुर से कुजाबल्ह, भदेहड़, चोलगढ़, तौरखोला, धर्मपुर के लिए बस सेवा शुरू की जाए। गद्दीधार बस को भी चोलगढ़ तक चलाया जाए। संधोल से सुबह पांच बजे और 9 बजे वाया कुन-चोलगढ़ जो दो बसें चलती थी वह दोनों बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकाघाट से गरली, घरवासड़ा, अंसवाई, कमलाह, बिंगा की तरफ़ सुबह से शाम तक जो बसें चलती थीं उनमें से आधे रूट बंद कर दिए गए हैं। हिमाचल किसान सभा ने फैसला लिया है कि वह आगामी 26 नवंबर को बसों की कमी के खिलाफ सरकाघाट में प्रदर्शन करेगी। किसान सभा के खंड अध्यक्ष रणताज राणा, बाला राम, सोहन सिंह, मेहर सिंह, रूपचंद, बालम राम आदि ने धर्मपुर और सरकाघाट डिपो के बंद रूटों पर जल्द बसें चलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed