{"_id":"667184ebbc2681c07a032972","slug":"double-lane-road-will-be-built-for-ndrf-battalion-mandi-news-c-90-1-mrt1064-129010-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एनडीआरएफ बटालियन के लिए बनेगी डबललेन सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एनडीआरएफ बटालियन के लिए बनेगी डबललेन सड़क
विज्ञापन
1.3 हेक्टेयर निजी भूमि का होगा अधिग्रहण, लोक निमार्ण विभाग ने शुरू की प्रक्रिया
एनडीआरएफ का बैहना में होगा मुख्यालय, असिस्टेंट कमांडेंट ने दूर की लोगों की शंकाए
संवाद न्यूज एजेंसी
बैहना (मंडी)। बल्ह घाटी के बैहना में बनने वाली एनडीआरएफ बटालियन के लिए डबललेन सड़क बनाई जाएगी। बैहना में एनडीआरएफ का मुख्यालय होगा, जो पूरे हिमाचल प्रदेश को कवर करेगा। फोरलेन से एनडीआरएफ कैंपस तक 1.3 हेक्टेयर निजी भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने एनडीआरएफ कैंपस तक सड़क निर्माण की कवायद शुरू कर दी है। इस संबंध में मंगलवार को वन अधिकार समिति की बैठक पार्षद कृष्ण भानू की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अनिल कुमार ने कहा कि बैहना में एनडीआरएफ का मुख्यालय होगा, जो पूरे हिमाचल को कवर करेगा।
बटालियन स्थापित होने से आपदा में कोई भी परेशानी नहीं होगी। बता दें कि राहत और बचाव कार्यों में एनडीआरएफ जवान अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कमेटी सदस्यों की शंकाओं को भी दूर किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता अर्जुन कटोच ने बताया कि एनडीआरएफ कैंपस के लिए डबललेन सड़क का निर्माण होगा, जिसमें 0.90 हेक्टेयर सरकारी भूमि है और 1.3 हेक्टेयर निजी भूमि का सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही औपचारिकताएं पूरी कर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पार्षद कृष्ण भानू ने कहा कि कैंपस के साथ स्कूल और अन्य विकासात्मक गतिविधियों के लिए प्रावधान होना चाहिए। इसके लिए जल्द उपायुक्त से मिलकर लोगों की बात रखी जाएगी। बैठक में वन अधिकार कमेटी के सदस्यों नरेंद्र शर्मा, हुसन सिंह, हेमराज वर्मा, खेम चंद व कुंदन लाल सहित अन्य ने भी अपने सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखें।