फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   doctor transfer case, congress strike in jogindernagar

जोगिंद्रनगर में डॉक्टर के तबादले पर किया प्रदर्शन

Mon, 22 Feb 2021 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
doctor transfer case, congress strike in jogindernagar
जोगिंद्रनगर अस्पताल में चिकित्सकों के तबादलों को लेकर धरना प्रदर्शन करते व्यापार मंडल के सदस्य? - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं नगर परिषद के उपाध्यक्ष अजय धरवाल के नेतृत्व में सोमवार को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर के बाहर चिकित्सकों के तबादलों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने विधायक, सांसद और सरकार से मांग की कि विभिन्न चिकित्सकों के तबादलों को रद्द किया जाए।
विज्ञापन

धरवाल ने कहा कि जोगिंद्रनगर अस्पताल में चिकित्सकों के खाली चल रहे पद जिनमें गायनी, रेडियोलॉजी, मेडिसिन आदि को भी शीघ्र भरा जाए। मांग की है कि सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में कार्यरत डॉक्टरों के तबादला आदेश रद्द किए जाएं।
विज्ञापन

तीन एंबुलेंस को शुरू किया जाए। ब्लड बैंक और अल्ट्रासाउंड मशीन को भी सुचारु किया जाए। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर और युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरव ठाकुर के नेतृत्व में जोगिंद्रनगर अस्पताल की दयनीय दशा के संदर्भ और अस्पताल से डॉ. रोशन लाल कौंडल के तबादले को रद्द करने के बारे में सरकार को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेताया कि तबादला रद्द न किया तो कांग्र्रेस सड़कों पर उतरेगी। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष ममता कपूर, उपाध्यक्ष अजय धरवाल, दिनेश ठाकुर, रणवीर ठाकुर, पार्षद प्यार चंद, आयुष राठौर, साहिल ठाकुर, जतिन, निर्भय, गौरव हिमांशु, अभिमन्यु, शिवम, पुलकित, रमन, राजेश, भास्कर गुप्ता, शीला देवी, कृष्ण शर्मा, सतबीर, सचिन, नितेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed