फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   doctor strike

एक सप्ताह तक जारी रहेगी हड़ताल

Mon, 17 Aug 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 17 Aug 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
doctor strike

प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के आह्वान पर जोनल अस्पताल मंडी में डॉक्टरों ने सोमवार सुबह दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक की। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी रही और अन्य ओपीडी व सेवाएं पूर्ण रूप से बंद रही। एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार के डॉक्टरों को बड़े अक्षरों में दवाओं के नाम और जेनरिक दवाएं लिखने के फरमान पर एतराज जताया है और इस फरमान को वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन

एसोसिएशन ने सरकार से दवाओं की गुणवत्ता और इसके मूल्य निर्धारण को सुनिश्चित करने की मांग की है। एसोसिएशन ने सरकार से मेडिकेयर सर्विस पर्सन एक्ट में संशोधन करने और स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। डॉक्टरों को 4-9-14 की विसंगतियों को दूर करने व कांट्रेक्ट अवधि में शामिल करने, डॉक्टरों के अवकाश की स्वीकृति को सचिवालय स्तर से हटाकर डीडीओ को देने की मांग की है। एसोसिएशन ने डॉक्टरों को फूड सेफ्टी ऑफिसर का कार्य के बारे में अध्यादेश पर एतराज जताया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने प्रोग्राम अधिकारी एवं ओएसडी की नियुक्ति भी वरिष्ठता के आधार पर ही करने, सभी डॉक्टरों की नियुक्तियां अनुबंध आधार पर न करके इन्हें स्थायी तौर पर नियुक्ति देने, पंजाब की तर्ज पर शत प्रतिशत मेडिकल कॉलेज में जीडीओ से पीजी सीटें भरने और एमसीआई की गाइड लाइन पर चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटियां (सप्ताह में 48 घंटे) को निश्चित किए जाने का आग्रह किया। एसोसिएशन ने आयुर्वेदिक मेडिकल अधिकारियों को एलोपैथिक स्वास्थ्य संस्थानों में नियुक्ति का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. एनके भारद्वाज ने बताया कि 23 अगस्त तक दो घंटे की पैन डाउन हड़ताल की जाएगी। अगर सरकार ने एसोसिएशन को वार्ता केे लिए 24 अगस्त से पूर्व नहीं बुलाया तो सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर जाएंगे। इस मौके पर डॉ. जोगिंद्र ठाकुर, डॉ. विकास, डॉ. विशाल, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. सुनील सहित अन्य मौजूद थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धर्मपुर में डाक्टरों ने पैन डाउन हड़ताल की। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ. दीपक ने बताया कि डॉक्टर एसोसिएशन के आग्रह पर यह हड़ताल रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed