मंडी। जिला बिलासपुर के घुमारवीं में छह से आठ नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय रंगोत्सव कला उत्सव में जिला मंडी की छात्रा दीया चौहान ने कार्ड मेकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
कैलीग्राफी में राजकीय केंद्रीय पाठशाला प्रेसी करसोग की छात्रा दोमिका ने दूसरा स्थान, फिंगर और थंब पेंटिंग में राजकीय केंद्रीय पाठशाला देहवीं सुंदरनगर की पल्लवी ने दूसरा स्थान, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शंकर देहरा के छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्रण एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी कश्मीर चौधरी ने बच्चों को कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। संवाद