फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   diwali night fire

दिवाली की रात आग लगने से लाखों की संपत्ति राख

Mon, 31 Oct 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 31 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

दिवाली की रात जिला के विभिन्न स्थानों में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। कई घटनाओं में गौशाला, घर व दुकान में आग लगने से लाखों की संपदा स्वाह हो गई। अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी से अधिकतर आगजनी की घटनाओं में लाखों रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया।

विज्ञापन


मंडी शहर के स्कूल बाजार में रविवार रात अचानक चार कमरों के स्लेटपोश मकान में आग भड़क गई। करीब सवा आठ बजे भड़की आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। घर के मालिक देवेंद्र अरोड़ा ने फायर स्टेशन को तुरंत सूचना दी। अग्निशमन अधिकारी व कर्मचारी पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। आग से स्लेटपोश मकान की छत का कुछ हिस्सा जल गया।
विज्ञापन


अग्निशमन कर्मियों ने करीब दस लाख रुपये की संपत्ति आग से बचा ली। उधर, उपमंडल सरकाघाट में पटाखों से लगी आग से गौशाला जलकर राख हो गई। उपमंडल की फतेहपुर पंचायत के तालाब गांव में करीब नौ बजे राजेंद्र कुमार पुत्र योग राज की गौशाला में आग लग गई। गौशाला के पास रह रहे लोगों को गौशाला से आग की लपटें निकलते दिखाई दी। उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों व राजेंद्र कुमार के परिवार के सदस्यों को मौके पर एकत्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुओं को गौशाला से सुरक्षित निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन स्लेटपोश गौशाला की ऊपरी मंजिल पर सूखा घास होने से कुछ ही समय में गौशाला जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस एवं राजस्व अधिकारी को दी। गौशाला के मालिक के अनुसार उनकी एक लाख की संपत्ति स्वाह हो गई। तहसीलदार पवन शर्मा ने घटना कि पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। उधर, पंडोह क्षेत्र के तहत दिवाली की रात पौने नौ बजे एक दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे गए लगभग 25 हजार रुपये के टायर व अन्य संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार नंदलाल की दुकान में पौने नौ बजे आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पंडोह स्थित फायर स्टेशन में इसकी सूचना दी।


अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया। जिससे आस पड़ोस की दुकानों को आग से बचाया जा सका। उधर, बरोट पंचायत के काव गांव में एक बजे के करीब दो मकानों के साथ सटे पशुओं के चारे में आग लग गई। अचानक लगी आग से दोनों किसानों का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed