फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Diwali celebrated with great pomp, wishing for happiness and peace by circling Ghersu

Mandi News: धूमधाम से मनाई दिवाली, घेरसू फेरकर की सुख शांति की कामना

Sat, 02 Nov 2024 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 02 Nov 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Diwali celebrated with great pomp, wishing for happiness and peace by circling Ghersu
दिवाली की रात को कुछ ऐसा नजर आया मंडी शहर का नजारा। संवाद
मंडी। जिलेभर में बीते वीरवार को दीपों का त्योहार दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आसमान में देर रात तक आतिशबाजी से इंद्रधनुषी रोशनी चमकती रही। लोगों ने शुभ मुहूर्त पर दिवाली पूजन किया, पारंपरिक पकवान बनाए और पड़ोसियों के साथ मिठाई बांटकर पर्व की बधाई दी। वीरवार शाम को घेरसू (घास का बना गठ्ठा) में आग लगाकर फेरा गया, जिससे सुख-शांति की कामना और बुरी शक्तियों को भगाने की परंपरा का निर्वहन किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले दिनभर में मंडी शहर के बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। फूलों और घेरसू की बिक्री में विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीण क्षेत्र के लोग महीने भर पहले से ही घेरसू तैयार करने में जुट जाते हैं, और दिवाली से दो दिन पूर्व फूलों को तोड़कर उनकी मालाएं और गुलदस्ते तैयार कर बाजार में बेचते हैं। इसके साथ ही इंदिरा मार्केट में अन्य सजावट की सामग्रियों की भी धूमधाम से खरीदारी हुई।
विज्ञापन

लोगों ने दिवाली के लिए घरों को विशेष रूप से सजाया। साफ-सफाई के बाद पूजा-अर्चना की गई और घरों में बनाए गए पारंपरिक पकवानों का माता को भोग लगाया गया। बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी कर मस्ती की। घर के बुजुर्गों ने परिवार के सभी सदस्यों को एकत्रित कर घास से बने कहुंए (घेरसू) को जलाकर बुरी शक्तियों के प्रभाव से बचाव और सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी शहर के अशोक राणा, श्याम लाल, दिनेश कुमार, पुनी देवी, हिमा देवी, गगा राम, रेलू राम आदि ने बताया कि आज भी मंडी जिला में प्राचीन परंपराएं कायम है। पटाखों का प्रचलन पहले के मुकाबले इस बार ज्यादा रहा। इस बार रंग बिरंगी बिजली की लड़ियों और दीयों की खूब खरीदारी हुई।

सुबह चार बजे तक फोड़ते रहे पटाखे
एनजीटी के नियमों को ठेंगा दिखाते हुए मंडी शहर में लोगों ने शुक्रवार सुबह चार बजे तक पटाखे फोड़े। हालांकि रात 8:00 से 10:00 बजे तक पटाखे चलाने की अनुमति थी, लेकिन रात 12 बजे तक लगातार पटाखे चलते रहे। जबकि सुबह चार बजे तक बीच-बीच पटाखे व आतिशबाजी चलने से परेशानी होती रही। इस बार लोगों ने समयानुसार ही पटाखे चलाना को लेकर अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी है।


पुलिस ने हुड़दंगियों को पहुंचाया हवालात
दिवाली के जश्न के दौरान कुछ हुड़दंगियों की घटनाएं भी हुईं, जिन्हें पुलिस ने पकड़कर हवालात में डाल दिया। दिवाली की रात को हवालात में बिताने के बाद इन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि दिवाली के दिन और रात को पुलिस जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखा और यातायात व कानून व्यवस्था को बनाए रखा।

दिवाली की रात को कुछ ऐसा नजर आया मंडी शहर का नजारा। संवाद

दिवाली की रात को कुछ ऐसा नजर आया मंडी शहर का नजारा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed