{"_id":"6676d2afe2d8f97c300393c0","slug":"divyanshi-won-gold-in-28-kg-weight-category-mandi-news-c-90-1-mrt1064-129285-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 28 किलो भार वर्ग में दिव्यांशी ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 28 किलो भार वर्ग में दिव्यांशी ने जीता स्वर्ण
Sun, 23 Jun 2024 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 23 Jun 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
सिराज की मार्शल आर्ट की खिलाड़ी दीपाक्षा ठाकुर। संवाद
मंडी। बैडमिंटन हॉल पड्डल में शनिवार को शुरू हुई जिला स्तरीय पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के पहले दिन 28 किलोग्राम भार वर्ग में जोगिंद्रनगर की दिव्यांशी ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, शायना ने रजत और काशवी राठौर व सिराज की तिलका कुमारी ने कांस्य पदक जीता।
मंडी जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ एसोसिएशन के महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद ने कियाष इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा मौजूद रहे। प्रतियोगिता में जिलेभर से छह वर्ष से लेकर 30 वर्ष आयु वर्ग के 158 महिला और पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
शनिवार को हुए मुकाबलों में 20 किलोग्राम भार वर्ग में बल्ह की तेजस्विनी शर्मा, 24 किलोग्राम भार वर्ग में बल्ह क्लब की प्रगति ने स्वर्ण पदक जीता। 26 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी की ऋषिता कुमारी, 30 किलोग्राम भार वर्ग में सिराज की गाजा ने स्वर्ण और लूणापानी की अलिशिया गुप्ता ने रजत पदक और सिराज की किरण ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
खिलाड़ी बोले- खुद की रक्षा और नौकरी के लिए चुना खेल
मंडी में हिस्सा लेने पहुंची सिराज कॉलेज की दीपाक्षा ठाकुर ने बताया कि खुद की आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की इस गेम को नौंवी कक्षा में चुना था। सिराज के ठिठोन गांव में फतेह सिंह और आशा देवी के घर जन्मीं दीपाक्षा महाराष्ट्र में हुईं नेशनल खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुकी है। फिलहाल खेल के साथ पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रही हैं।
मंडी डिग्री कॉलेज की दीपाली ने बताया कि खुद की आत्मरक्षा, स्वतंत्र रहने के लिए इस खेल को चुना है। पड्डल निवासी दीपाली ने बताया कि खेल के लिए उनके पिता देवेंद्र कुमार और कांता देवी भी सपोर्ट करते हैं। दीपाली ओडिशा में नेशनल खेलों में अपना दमखम दिखा चुकी हैं। सेना में जाने की तैयारी कर रही दीपाली पिछले पांच साल से खेल रही हैं।
नाचन क्षेत्र के धर्मद्वारा के रहने वाले नितिन महाराष्ट्र और ओडिशा में नेशनल खेल चुके हैं। रेतु राम और कलादेवी के घर जन्मे नितिन पिछले छह साल से मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा है। उसका सपना आर्मी में जाकर देश के लिए पदक जीतना है। उसने बताया कि खुद की रक्षा के लिए ही उसने इस खेल को चुना है।