{"_id":"66eadcfd7a51e47b8802ea4d","slug":"district-level-under-19-sports-competition-begins-in-padhar-mandi-news-c-90-1-ssml1045-135977-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पधर में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पधर में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
Thu, 19 Sep 2024 08:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 19 Sep 2024 08:27 AM IST
विज्ञापन
बरोट स्कूल के खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ। -स्रोतः संस्थान
पधर (मंडी)। नेता जी सुभाष चंद्र मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर में बुधवार को जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की 67वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ पर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली और प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत की।
प्रतियोगिता में जिले के 18 जोन बल्ह, बलद्वाड़ा, बालीचौकी, भराड़ी, धर्मपुर, गोहर, जै देवी, जोगिंद्रनगर, करसोग, लडभड़ोल, माहूंनाग, पनारसा, सराज, साईगलू, सदर, सरकाघाट, सुंदरनगर और मेजबान पधर के कुल 634 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी जीवन में विशेष महत्व है। उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में सभी स्कूलों में साइंस ब्लॉक बनाए जाने पर जोर दिया जाएगा और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को सुझाव भी दिए हैं।
उन्होंने पधर स्कूल के लिए 15 लाख रुपये की लागत से एक अतिरिक्त हॉल के निर्माण का आश्वासन भी दिया, जिसके लिए शिक्षा विभाग से धनराशि स्वीकृत कराई जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले एडीपीओ सुखदेव ठाकुर ने मुख्य अतिथि को सम्मानित करने उपरांत चार दिवसीय प्रतियोगिता का ब्यौरा रखा। समारोह दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्यातिथि ने अपनी ओर से 11 हजार रुपये की राशि आयोजक समिति को भेंट की। इस अवसर पर एसडीएम सुरजीत सिंह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा सुशील शर्मा, प्रधानाचार्य ललित ठाकुर, डॉ. सुनील दत्त, मान सिंह, द्रंग ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बामन देव, पंचायत समिति उपाध्यक्ष कृष्ण भोज व अन्य मौजूद रहे।
बरोट स्कूल के सात खिलाड़ी जिला स्तर के लिए चयनित
बरोट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर में आयोजित अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में बरोट स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में बरोट स्कूल की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूल के प्रधानाचार्य राज कुमार ठाकुर ने बताया कि 200 मीटर दौड़ में सलोचना ने दूसरा स्थान, लंबी कूद और शॉटपुट में दीया ने प्रथम स्थान, जबकि चक्का फेंक में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 500 मीटर दौड़ में नितान ने दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के सात खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। एसएमसी प्रधान वंदना देवी और अन्य अध्यापकों ने सभी खिलाड़ियों और शारीरिक शिक्षकों हुक्म चंद और पीईटी राज कुमार को बधाई दी।