{"_id":"66b227569358f84b6d0c9304","slug":"district-level-function-to-be-held-at-seri-stage-on-independence-day-mandi-news-c-90-1-ssml1045-132710-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: स्वतंत्रता दिवस पर सेरी मंच पर होगा जिला स्तरीय समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: स्वतंत्रता दिवस पर सेरी मंच पर होगा जिला स्तरीय समारोह
विज्ञापन
मंडी के सेरी मंच पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए समारोह स्थल का न
नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी होंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सेरी मंच पर आयोजित किया जाएगा। समारोह में नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम 15 अगस्त को ध्वजारोहण के साथ ठीक 11 बजे शुरू होगा। इससे पहले मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथि शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की। उन्होंने कहा कि समारोह में आकर्षक मार्चपास्ट के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। उन्होंने समारोह के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी। मार्चपास्ट में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्थानीय पाठशालाओं के विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर समारोह स्थल पर सजावट करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम डॉ. मदन कुमार, एसडीएम ओम कांत ठाकुर, सहायक आयुक्त कुलदीप पटियाल और अन्य मौजूद रहे।