फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   District Election Officer sent off cycling team

Mandi News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने रवाना की साइकिलिंग टीम

Sun, 26 May 2024 06:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
District Election Officer sent off cycling team
25 से 30 मई तक मंडी से भरमौर तक का सफर तय करेंगे साइकिलिस्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। स्वीप कार्यक्रम के तहत आम लोगों को मतदान का महत्व बताने और एक जून को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग के स्टेट आइकन मंडी निवासी जसप्रीत पाल की अगुवाई में साइकिल एक्सपीडिशन मंडी से रवाना हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने शनिवार को सुबह 6 बजे सेरी मंच से टीम को रवाना किया। छह दिवसीय साइकिल एक्सपीडिशन जोगिंद्रनगर, पालमपुर, धर्मशाला, बनीखेत, चंबा होते हुए 30 मई को भरमौर पहुंचेगी। साइकिलिंग एक्सपीडिशन में जसप्रीत के साथ एक साइकिलिस्ट भरमौर तक उनके साथ रहेगा।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने कहा मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को मंडी से साइकिलिंग एक्सपीडिशन की शुरुआत की गई है। साइकिल एक्सपीडिशन हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग के स्टेट आइकन जसप्रीत पाल की अगुवाई में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया हुआ है। पिछले चुनावों में जहां कम मतदान हुआ था, वहां पर लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष गतिविधियां चलाई जा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे जिला मंडी में भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के उल्लेखनीय परिणाम सामने आएंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में जिले के मतदाता अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

जसप्रीत पॉल ने कहा कि मेरे लिए गर्व की बात है कि चुनाव आयोग ने मुझे स्टेट आइकन बनाया है। उन्होंने कहा कि जैसे हम त्योहारों को खुशी के साथ मनाते हैं वैसे ही प्रजातंत्र के इस त्योहार को खुशी के साथ मनाएं और एक जून मतदान करें। इस अवसर पर एडीसी मंडी रोहित राठौर, तहसीलदार निर्वाचन राजेश शर्मा, स्वीप के जिला नोडल अधिकारी विजय गुप्ता, सहायक नोडल अशोक ठाकुर, मंडी विधानसभा के नोडल अधिकारी सुभाष चंद और सहायक नोडल अधिकारी प्रो सूरजमणी ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed