फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dispute between two communities over filling water in a water source, eight people injured

Mandi News: जल स्रोत में पानी भरने को लेकर दो समुदायों में विवाद, आठ लोग जख्मी

Thu, 15 May 2025 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 15 May 2025 05:55 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two communities over filling water in a water source, eight people injured
मंडी। जिला मुख्यालय के स्कूल बाजार में बुधवार रात को दो समुदायों के बीच पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हुई हाथापाई से आठ लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार स्कूल बाजार के पास प्राकृतिक जल स्रोत से विशेष समुदाय की महिलाएं रात को पानी भर रही थीं। गर्मी के चलते इन दिनों प्राकृतिक जल स्रोत से पानी बेहद कम आने के चलते बर्तन भरने में देरी हो रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान दूसरे समुदाय का एक परिवार गाड़ी में आया और पानी की बोतल भरने के लिए गाड़ी रोकी। गाड़ी से महिला निकली और एक पानी की बोतल भरी। जब दूसरी पानी की बोतल भरने लगी तो विशेष समुदाय की महिलाओं ने कहा कि वह कब से खड़ी हैं। इस पर महिला ने कहा कि एक मिनट लगेगा। इतने में दोनों पक्षों में बहसबाजी हो गई। बाद में दोनों पक्षों के लोग पहुंचे और आपस में भिड़ गए। इससे दोनों समुदाय के आठ लोगों को चोटें आई हैं। देर रात तक स्कूल बाजार में हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने आकर मामले को निपटाया और घायलों के मेडिकल करवाए गए। बुधवार को दोनों पक्षों के लोगों ने शहरी पुलिस थाना मंडी में क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई है। शहरी पुलिस थाना प्रभारी देवव्रत ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों को सुनने के बाद पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed