फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Discussion on the sacrifice of Mata Gujri

Mandi News: माता गुजरी के बलिदान पर की चर्चा

Fri, 27 Dec 2024 03:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 03:55 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the sacrifice of Mata Gujri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। युवा शाखा क्षत्रिय संघ सुंदरनगर की ओर से वीर बाल दिवस पर महादेव में शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य वक्ता कृष्ण चंद्र महादेविया ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के शहीद पिता गुरु तेग बहादुर और साहिबजादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह की वीरता, देश-धर्म, सत्य और न्याय के लिए अमर बलिदान पर जानकारी दी।
उन्होंने अपने राष्ट्र, समाज और परिवार के बालकों को शहीद दादा और पोतों की गाथाओं को घर-घर जाकर सुनाने का आग्रह किया। राष्ट्र भक्ति जगाने, तमाम तरह के नशों से बचने, पर्यावरण, वातावरण की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए अमर शहीदों की शहादत से बालकों के साथ बड़ों को भी जगाएं। सरदार सुरेंद्र सिंह ने माता गुजरी के बलिदान की चर्चा की।
विज्ञापन

संगोष्ठी में रमेश बसेढ़ू ने कहा कि गुरु साहिबान के वीरता और बलिदान के किस्से सोशल मीडिया के माध्यम से भी घर गांव-गांव में बताए जाने चाहिए। युवा शाखा क्षत्रिय संघ के सचिव विनोद राजपूत ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की। संगोष्ठी में संजय गुमरा, विपिन सिंह, नेक राम, सुमन, श्याम और मुनी लाल आदि सदस्यों ने भी वीर बाल दिवस पर अपने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed