{"_id":"696fc389e68d1372f109e5ab","slug":"discount-in-garbage-fee-will-be-given-in-rural-areas-of-daundhi-ward-mandi-news-c-90-1-ssml1045-183166-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दौंधी वार्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में गारबेज शुल्क में मिलेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दौंधी वार्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में गारबेज शुल्क में मिलेगी छूट
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम के दौंधी वार्ड के ग्रामीण परिवेश वाले क्षेत्र में विकास की बयार नहीं पहुंच पाई है। चलाह, नौण और पाठर जैसे इलाकों में लोगों को अभी तक शहरीकरण का अहसास ही नहीं हुआ है। नगर निगम की ओर से गारबेज शुल्क जारी करने के बाद बिफरे लोगों की शिकायत पर नगर निगम की टीम वार्ड में पहुंची। धरातल पर सच्चाई जानकर नगर निगम की टीम लौट आई है। आने वाले समय में इन लोगों को विभिन्न प्रकार के शुल्क में रियायत मिल सकती है। उनके शुल्क माफ किए जा सकते हैं।
दौंधी वार्ड के गत चुनाव में प्रत्याशी रहीं पूजा धीमान की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के आयुक्त से मिल कर कूड़ा कचरा शुल्क पर एतराज जताया था। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि उनके वार्ड में कुछ ऐसे इलाके हैं जहां पर नगर निगम की सफाई व्यवस्था लागू ही नहीं हुई है।
मंगलवार को नगर निगम के आयुक्त के दिशा-निर्देश पर एक टीम को दौंधी वार्ड में धरातल की सच्चाई जानने के लिए भेजा गया था। टीम के पहुंचने पर स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो गई। स्थानीय लोगों ने निगम अधिकारियों को बताया कि यहां पर न कोई स्ट्रीट लाइटें और न कोई पेयजल की व्यवस्था निगम की ओर से की गई है। आरोप लगाया कि निगम प्रशासन सुविधाओं के नाम पर केवल पैसे ऐंठने का जरिया बन गया है। हैरानी जताई कि कूड़ा तो उठाया नहीं जा रहा है लेकिन बिल जारी कर दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने पशु पाल रखे हैं, रसोई का अधिकांश कचरा पशुओं के चारे के काम आता है। शेष अपशिष्ट को खेतों में गोबर की खाद के साथ खपा दिया जाता है। ग्रामीणों ने अपने पार्षद के प्रति भी नाराजगी जाहिर की।आरोप लगाया कि पांच साल बीतने को हैं, लेकिन पार्षद उनके क्षेत्र में नहीं आईं।
विज्ञापन
....
जन शिकायत की सुनवाई के लिए टीम दौंधी वार्ड गई थी। धरातल पर कुछ स्थान हैं जहां पर कूड़े की गाड़ी नहीं पहुंच रही है। ऐसे क्षेत्र के लोगों को कूड़ा-कचरा शुल्क बिलों में राहत प्रदान की जाएगी।
-रोहित राठौर, आयुक्त नगर निगम मंडी
000