{"_id":"689796f98d09cbab960c6d74","slug":"disaster-in-seraj-valley-has-made-travelling-on-roads-life-threatening-mandi-news-c-399-1-sml1012-345712-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सराज घाटी में आपदा ने सड़कों पर सफर बना दिया जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सराज घाटी में आपदा ने सड़कों पर सफर बना दिया जानलेवा
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज घाटी में आपदा ने सड़कों पर सफर जानलेवा बना दिया है। भूस्खलन, दलदल, फिसलन और धंसे हुए डंगों की वजह से सफर करना आसान नहीं रहा है। कई जगह तो नाले ही सड़कों पर बह रहे हैं।
सराज के छतरी क्षेत्र में 18 जुलाई को मेहरीधार के डूमी कैंची में पिकअप जीप हादसे में एक नेपाल मूल के व्यक्ति की मौत हो गई। सराज के ही मंशाई मोड़ पर कार हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हुई। इससे पहले बालीचौकी में एक टिपर हादसे में चालक की भी मौत हो गई। अब बाखली गांव में भी सड़क धंसने से अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई।
उधर, सरकाघाट के तरांगला गलू में भी डंगा धंसने से बस हादसाग्रस्त हो गई थी। किसान सभा के अध्यक्ष बिहारी लाल ने आरोप लगाया कि अस्थायी सड़कें बनाकर खानापूर्ति की गई। आधे घंटे का सफर अब डेढ़ घंटे का हो रहा है। छोटी गाड़ियां कीचड़ में फंसकर जिंदगी को खतरे में डाल रही हैं। माकपा नेता महेंद्र राणा ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों पर न चेतावनी बोर्ड, न रिफ्लेक्टर और न ही पत्थर तक रखे गए हैं। रोशन लाल ने सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर कब तक इस तरह की लापरवाही के चलते लोग अपनी जान गंवाते रहेंगे। उधर, एसडीएम थुनाग रमेश कुमार ने वाहन चालकों से वाहन सावधानीपूर्वक चलाने का आग्रह किया। कहा कि खराब सड़कों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए जा रहे हैं। संवाद