फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Disabled welfare organization targeted the councilor

Mandi News: दिव्यांग कल्याण संस्था ने पार्षद पर साधा निशाना

Fri, 23 May 2025 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
Disabled welfare organization targeted the councilor
मंडी। हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था की जिला प्रधान हेमलता पठानिया ने कहा है कि नगर निगम के पार्षद ने दिव्यांगजनों के साथ अन्याय किया है। जीपीएस सैंण स्कूल के भवन को पहले दिव्यांगजनों को दिया गया था। इसकी मरम्मत के लिए सदर विधायक से बजट भी उपलब्ध करवाया था लेकिन यहां पर पार्षद ने पुस्तकालय खोल दिया।
विज्ञापन

पार्षद ने हालांकि 15 दिन में अन्य विकल्प उपलब्ध करने का आश्वासन दिया था, लेकिन दो माह से अधिक का समय हो गया है। अब तक भवन का प्रावधान नहीं किया गया। 15 जून तक यदि संस्था को भवन उपलब्ध नहीं करवाया तो दिव्यांग सड़कों पर उतर कर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था की बैठक शुक्रवार को जिला प्रधान हेमलता पठानिया की अध्यक्षता में भूतनाथ मंदिर सराय में हुई। उन्होंने रोष जताया कि नगर निगम के पार्षद ने उन्हें जीपीएस सैंण के बदले अन्य स्थान पर व्यवस्था करने की बात कही थी लेकिन अब तक व्यवस्था नहीं हो पाई है। उन्होंने बीपीएल में दिव्यांगजनों को उनकी दिव्यांगता प्रतिशतता के आधार पर रखने की मांग रखी। हमीरपुर चयन आयोग की प्रतियोगी परीक्षा में पंजीकरण के लिए दिव्यांगों का प्रवेश निशुल्क किया जाए। एचआरटीसी की बसें जहां तक जाती है वहां तक दिव्यांगों को निशुल्क सुविधा दी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed