फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   dirty water supply in many village

औट और थलौट पंचायत को दूषित पानी की सप्लाई

Tue, 06 Dec 2016 09:58 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 06 Dec 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
dirty water supply in many village
द्रंग क्षेत्र की चुलीनाला में मरे जानवरों के अवशेष। इसी खड्ड से औट और थलौट पंचायत के लोगों को पानी आपूर्ति किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। लारजी जलविद्युत परियोजना से प्रभावित औट और थलौट पंचायत के लोगों को पेयजल समस्या का समाधान करना पड़ रहा है। प्रभावित पंचायतों के लिए स्वीकृत पेयजल स्कीम का काम अधर में लटका है। दोनों पंचायतों के कुछ गांवों को चुलीनाला खड्ड से बिना फिल्टर के पानी सप्लाई किया जा रहा है। इस खड्ड में मृत जानवरों के अवशेष पड़े हैं। समस्या को लेकर मंगलवार को औट और थलौट पंचायत के लोगों ने एडीसी हरिकेश मीणा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

विज्ञापन



प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य जवाहर ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने कहा कि लारजी परियोजना की ओर से प्रभावित औट और थलौट के लिए तीन करोड़ की पेयजल स्कीम स्वीकृत की गई। जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री ने छह अगस्त 2016 को थलौट गांव में किया था। आज तक यह पेयजल स्कीम तैयार नहीं हुई है। दोनों पंचायतों की नब्बे प्रतिशत आबादी को पीने के पानी की समस्या जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत भटवाड़ी की रेउकलधार, शारा, ताहुला, गड़धार, औट पंचायत के थलौट गांव और लारजी परियोजना की कालोनी में चुलीनाला खड्ड से बिना फिल्टर पानी सप्लाई किया जा रहा है। खड्ड में मृत जानवरों के अवशेष पड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने चेताया कि शीघ्र ही समस्या समाधान नहीं किया गया तो एक माह के बाद धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर औट पंचायत प्रधान कुशमा शर्मा, पूर्व प्रधान साधू राम, फते चंद, घनश्याम, होशियार सिंह, लाल सिंह, भटवाड़ी पंचायत उप प्रधान त्रिरलो शर्मा, गीता नंद, पूर्व प्रधान मेहर चंद, भेदराम, लीला देवी, निर्मला, राधा देवी, धर्मी देवी, चंद्री देवी, महिला मंडल थलौट की प्रधान प्रेमा देवी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed