{"_id":"69de20217cdddd56d50a3e69","slug":"direct-recruitment-will-be-done-in-campus-drive-on-17th-in-iti-mandi-mandi-news-c-90-1-ssml1045-192982-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आईटीआई मंडी में 17 को कैंपस ड्राइव में होगी सीधी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आईटीआई मंडी में 17 को कैंपस ड्राइव में होगी सीधी भर्ती
विज्ञापन
2021-2025 पासआउट अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ग्रेड-ए मंडी में 17 अप्रैल को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित होगी, जिसमें लुधियाना की निजी कंपनी विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती करेगी। इस ड्राइव में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों को भाग लेने का मौका मिलेगा।
संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी प्रवीण कुमार के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में 10वीं, 12वीं, आईटीआई (सभी ट्रेड्स) और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। वर्ष 2021 से 2025 तक पासआउट छात्र इसके लिए पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 19,500 से 26,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा और उनकी तैनाती फोकल प्वाइंट, लुधियाना (पंजाब) में होगी। ड्राइव के तहत प्रोडक्शन एवं क्वालिटी, मशीन व डाई मेंटेनेंस, डिस्पैच एवं टूल रूम, मशीन शॉप और मशीन बिल्डिंग जैसे विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।
कंपनी की ओर से कर्मचारियों को एक समय का निशुल्क भोजन, दिन में तीन बार चाय, 1000 रुपये प्रतिमाह की रियायती दर पर आवास, चिकित्सा सुविधा, यूनिफॉर्म और सेफ्टी शूज जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। संस्थान प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक अभ्यर्थी 17 अप्रैल को सुबह अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आईटीआई मंडी परिसर में समय पर पहुंचें, ताकि भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें।