फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dinesh again became the president of the Bar Association

Mandi News: दिनेश फिर बने बार एसोसिएशन के प्रधान

Sat, 01 Nov 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dinesh again became the president of the Bar Association
जिला बार एसोसिएशन मंडी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी। स्त्रोत- जागरूक पाठक
मंडी। जिला मंडी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शनिवार को करवाए गए। इसमें 409 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर ही मतदान हुआ। सचिव, सह सचिव और लाइब्रेरियन पद निर्विरोध चुने गए। चुनाव प्रक्रिया में 14 वोट अमान्य पाए गए।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया संयोजक लोकेश कपूर और खूब राम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। चुनाव संयोजक खूब राम शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर दिनेश सकलानी ने अपने प्रतिद्वंद्वी भंवर भारद्वाज को 128 मतों से हराकर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। भंवर को 138 और दिनेश को 266 मत मिले।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर देशमित्र ने अपनी प्रतिद्वंद्वी योगिता चौहान को 31 मतों से पराजित किया। सचिव पद के लिए लीला प्रकाश तथा सह सचिव पद पर गौरव राणा निर्विरोध चुने गए। लाइब्रेरियन पद पर कुमारी नीतू का चयन हुआ। चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में अधिवक्ता दिनेश शर्मा, टीआर पठानिया, विजय भंडारी, नीरजा ठाकुर, यशु कश्यप, सुशीला, जौनिका, चंदन रस्तोगी और गुमित का योगदान रहा। परिणाम घोषित होने के उपरांत नव निर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed