फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Difficulties increased on Mandi-Pathankot National Highway

Mandi News: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बढ़ी मुश्किलें

Sun, 17 Aug 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Difficulties increased on Mandi-Pathankot National Highway
द्रंग विधानसभा क्षेत्र के आरंग में बाढ़ में बही स्कूटी।स्त्रोत- जागरूक पाठक - फोटो : credit
पधर (मंडी)। शनिवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जगह-जगह भूस्खलन और पेड़ गिरने से रविवार को दिनभर यातायात ठप रहा। हाईवे पर कुन्नू नाले में अचानक जलस्तर बढ़ने से पुल निर्माण के लिए बनाए कलवर्ट बंद हो गए। निर्माता कंपनी ने मिट्टी को हटाकर नाले को बहाल किया। रविवार तड़के घटासनी के समीप दोहरी गली के पास पहाड़ी से चट्टानें और मलबा गिरने से एनएच छह घंटे तक बंद रहा। वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो नारला के पास भूस्खलन हो गया।
विज्ञापन

एनएचएआई और निजी कंपनी की मशीनरी दिनभर बहाली में जुटी रही। शाम करीब चार बजे ही मार्ग पूरी तरह खुल पाया। पधर-कुन्नू-टोनी माता मार्ग सड़क धंसने से बंद रहा। द्रंग के समीप पेड़ गिरने से एनएच बाधित हुआ। पदवाहान धार मार्ग चटानें गिरने से बंद हो गया। नारला नाले में एक बाइक और स्कूटी बह गई। उधर, लोक निर्माण विभाग उपमंडल पधर के तहत सभी प्रमुख मार्ग बारिश के कारण बंद रहे। विभाग ने कुछ जगह मशीनरी भेजकर बहाली की, जबकि अन्य स्थानों पर कार्य जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed