फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Diarrhea started coming under control in Jola village, health of 23 people improved

Mandi News: जोला गांव में काबू में आने लाग डायरिया, 23 की सेहत में सुधार

Tue, 22 Jul 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 22 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea started coming under control in Jola village, health of 23 people improved
मंडी। ऊपरी बल्ह क्षेत्र के जोला गांव में फैला डायरिया अब धीरे-धीरे काबू में आने लगा है। गांव में डायरिया से प्रभावित मरीजों की संख्या 35 तक पहुंच गई है। हालांकि 23 मरीजों के स्वस्थ में सुधार हो रहा है। समय पर उपचार और दवाइयों से शेष 12 मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है, जबकि केवल एक गर्भवती महिला को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती किया गया है, जिसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

पेयजल स्रोतों से सैंपल लेने का कार्य जल शक्ति विभाग की टीम कर रही है, ताकि डायरिया फैलने के कारणों का पता लगाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार प्रभावित गांव में निगरानी रख रही है और घर-घर जाकर दवाइयां वितरित कर रही है। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में अलग-अलग इलाकों से डायरिया पीड़ितों का इलाज चल रहा है। मंडी शहर के पड्डल वार्ड में एक ही परिवार के चार सदस्य मेहर चंद, उनकी पत्नी पदमा देवी, पुत्र हितेश कुमार और पुत्रवधू शालिनी उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

उनकी स्थिति में भी सुधार है। उधर, सीएमओ मंडी डॉ. दिपाली शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्र पर नजर रखे हुए हैं और समय पर उपचार देकर मरीजों को राहत पहुंचा रही हैं। बता दें कि सोमवार को ऊपरी बल्ह क्षेत्र के जोला गांव में एक साथ 32 लोग डायरिया की चपेट में आने पर स्वास्थ्य खंड रत्ती के अधिकारियों ने सीएमओ मंडी को सूचित किया था। टीम गठित कर प्रभावित गांव भेजी गई थी। कर्मचारियों ने पीड़ितों को दवाई देते हुए ओआरएस, जिंक और अन्य दवाइयां दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed