फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dharna in Padchhu against NH construction company, traffic jam

Mandi News: एनएच निर्माण कंपनी के खिलाफ पाड़च्छू में धरना, लगा जाम

Thu, 17 Apr 2025 11:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 17 Apr 2025 11:46 AM IST
विज्ञापन
Dharna in Padchhu against NH construction company, traffic jam
धर्मपुर के पाड़च्छू में एनएच कंपनी के ​खिलाफ प्रदर्शन करते हिमाचल किसान सभा के पदा​धिकारी व सदस - फोटो : यूनिवर्सिटी
धर्मपुर (मंडी)। अवाहदेवी से सरकाघाट-धर्मपुर-मंडी की ओर बन रहे राष्ट्रीय उच्च मार्ग-03 के निर्माण कार्य में लापरवाही और निर्माण मानकों की अवहेलना के विरोध में हिमाचल किसान सभा ने पाड़च्छू पुल पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आनन फानन पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाकर यातायात बहाल किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह, किसान सभा के अध्यक्ष रणताज और दिनेश काकू ने किया। भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि निर्माण कंपनी पिछले तीन वर्षों से मनमाने ढंग से काम कर रही है। पाड़च्छू पुल के दोनों ओर दो माह पूर्व जेसीबी से की गई खोदाई के बाद कार्य बीच में छोड़ दिया है। पुल अवैध रूप से खड्ड में भरान करके बनाया जा रहा है, जिससे बरसात में मलबा बहकर धर्मपुर तक नुकसान पहुंचा सकता है। डीपीआर में डंपिंग स्थल केवल लौंगणी के पास निर्धारित है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी मजदूरों का शोषण कर रही है। समय पर वेतन, भोजन और आवास की व्यवस्था नहीं की जा रही। मांग उठाने पर दो दिन पहले हिमाचल के 30 मजदूरों को पुलिस की मदद से काम से निकाल दिया गया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। भूपेंद्र ने कहा कि हुक्कल तक की गई ब्लास्टिंग से भेड़ी से जोढ़न तक करीब तीन दर्जन घर और आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। लौंगणी में स्कूल के पास मलबा फेंकने से चेक डैम को खतरा पैदा हो गया है। खेतों और निजी भूमि पर भी मलबा डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बाला राम, पूर्ण पराशर, अमृत लाल, बृज लाल शर्मा, सुरेश शर्मा, विजय कौशल, देश राज पालसरा, संजय कुमार, सुशील राणा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।


जांच कमेटी गठित, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

कंपनी के खिलाफ शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम स्वाति डोगरा ने तहसीलदार धर्मपुर रमेश कुमार की अगुवाई में 14 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी में संबंधित क्षेत्र के नायब तहसीलदार, कानूनगो, सात पटवारी और एनएच के स्थानीय अभियंता शामिल हैं। एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। परियोजना निदेशक हमीरपुर को किसान सभा के ज्ञापन पर कार्रवाई करने और रिपोर्ट देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

धर्मपुर के पाड़च्छू में एनएच कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते हिमाचल किसान सभा के पदाधिकारी व सदस

धर्मपुर के पाड़च्छू में एनएच कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते हिमाचल किसान सभा के पदाधिकारी व सदस- फोटो : यूनिवर्सिटी

धर्मपुर के पाड़च्छू में एनएच कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते हिमाचल किसान सभा के पदाधिकारी व सदस

धर्मपुर के पाड़च्छू में एनएच कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते हिमाचल किसान सभा के पदाधिकारी व सदस- फोटो : यूनिवर्सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed