फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dharampur-Sarohali road still closed after 16 days

Mandi News: धर्मपुर-सरोहली सड़क 16 दिन के बाद भी बंद

Mon, 11 Aug 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 11 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dharampur-Sarohali road still closed after 16 days
धर्मपुर (मंडी)। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) पिछले 16 दिनों से बाधित धर्मपुर-सरोहली सड़क को बहाल नहीं कर पाया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरसकान और बरोटी जाने के लिए ग्रामीणों को सात से आठ किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय कर वाया चलाल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि मोर्थ की ओर से लगाए गए अधिकतर डंगे ढह चुके हैं। वहीं एनएच-003 जालंधर–मंडी–अटारी–कोटली वाया धर्मपुर मार्ग भी लंबे समय से बाधित है। धर्मपुर से बरोटी तक एनएच का चौड़ीकरण किया गया था, लेकिन इसकी हालत भी काफी खराब हो चुकी है। भूस्खलन से बनाल पंचायत के बनाल, रियूर, खड़ेला, हवाणी आदि गांवों में कई घर और गोशालाएं हवा में लटक गई हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि मोर्थ के अधिकारियों को मार्ग बहाली के आदेश पहले भी दिए जा चुके थे, लेकिन कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मार्ग को सरोहली तक खोलने के आदेश दोबारा किए गए हैं और जल्द ही इसे बहाल कर लोगों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed