फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dharampur ran for de-addiction, Ajay and Rishi came first

Mandi News: नशे के मुक्ति के दौड़ा धर्मपुर, अजय-रिशु रहे अव्वल

Mon, 19 Jan 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dharampur ran for de-addiction, Ajay and Rishi came first
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में रविवार को उपमंडल को नशामुक्त करने के लिए युवाओं ने दौड़ लगाई। सद्भावना एनजीओ की ओर से मैराथन का आयोजन किया गया। लोगों की ओर से एक सामूहिक रैली भी निकाली गई। इसमें समाज में बढ़ते नशे के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मैराथन में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में तनिक ठाकुर प्रथम, सुरेश ठाकुर दूसरे और विक्रांत तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 16 आयु वर्ग में दिनेश प्रथम, इशांत कुमार दूसरे, आदित्य ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 आयु वर्ग में शिवम ठाकुर प्रथम, आदित्य दूसरे, आदित्य राणा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

ओपन वर्ग में अजय कुमार प्रथम, सुमित सकलानी दूसरे, प्रदीप कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं में नेहा ठाकुर प्रथम, रिया दूसरे, अंशु ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर 16 आयु वर्ग में तनीषा ठाकुर प्रथम, राधिका ठाकुर दूसरे और कृतिका ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 आयु वर्ग में जिया ठाकुर प्रथम, सिया ठाकुर दूसरे और पायल तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन महिला वर्ग में रिशु प्रथम, प्रियंका दूसरे और पूजा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट, मेडल और 3100, 2100 और 1100 रुपये पुरस्कार राशि के रूप में प्रदान किए। समस्त महिला मंडलों को 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई। एनजीओ के प्रधान विजय चंदेल, सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष सतीश गुप्ता, अनिल कुमार, राकेश, चंचल, ध्यान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed