फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dharampal of Dhiyun village is getting his house rebuilt.

Mandi News: धियूं गांव के धर्मपाल का फिर से बनने लगा आशियाना

Sun, 01 Mar 2026 05:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
Dharampal of Dhiyun village is getting his house rebuilt.
प्राकृतिक आपदा में आंखों के सामने पांच कमरों का मकान हुआ था ध्वस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सदर उपमंडल की ग्राम पंचायत बीर के धियूं गांव निवासी धर्मपाल सिंह का घर 16 अगस्त 2025 की रात भारी बारिश में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। पांच कमरों का मकान, पशुशाला और करीब अढ़ाई बीघा जमीन बह गई, जिससे परिवार को बेघर होकर रिश्तेदारों के यहां शरण लेनी पड़ी थी। राज्य सरकार ने मकान के निर्माण के लिए 7 लाख और घरेलू सामान के लिए 1 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। पहली किस्त के रूप में 4 लाख रुपये मिलते ही उन्होंने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। पशुशाला के लिए भी अलग से राशि जारी की गई है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के अनुसार बरसात से प्रभावितों को गृह निर्माण व मरम्मत के लिए अब तक करीब 31.81 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इसमें 717 पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों को 19.30 करोड़ रुपये और 1406 आंशिक क्षतिग्रस्त मकानों को 12.50 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed