फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   DFO started check post in Bagsyad

Mandi News: बगस्याड़ में डीएफओ ने चेक पोस्ट की शुरू

Mon, 08 Dec 2025 03:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 03:33 PM IST
विज्ञापन
DFO started check post in Bagsyad
अब लकड़ी तस्करी पर लगाई जाएगी लगाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। नाचन वनमंडल के अंतर्गत चैल-जंजैहली सड़क पर बगस्याड़ में सोमवार को वन विभाग ने नई वन निरीक्षण चौकी (चेक पोस्ट) का उद्घाटन किया। वन मंडलाधिकारी नाचन एसएस कश्यप ने रिबन काटकर चौकी का विधिवत शुभारंभ किया। एसएस कश्यप ने कहा कि सराज क्षेत्र में बढ़ रही लकड़ी तस्करी की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह चेक पोस्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
जंजैहली, थुनाग और बगस्याड़ क्षेत्र में बीते समय में लकड़ी तस्करी के कई मामले सामने आए हैं। इसके बाद विभाग ने रणनीतिक रूप से यहां चौकी स्थापित करने का निर्णय लिया। इस चेक पोस्ट के माध्यम से संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की कड़ी निगरानी की जाएगी। नई चौकी शुरू होने से क्षेत्र में अवैध कटान और तस्करी पर प्रभावी रोकथाम की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने भी वन विभाग के इस कदम का स्वागत किया। इससे पहले कांढा में वन विभाग की चेक पोस्ट थी जिसे कुछ अरसा पहले बंद कर दिया गया था। अब एक बार फिर बगस्याड़ में चेक पोस्ट को शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed