फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Devvrat first in long jump, Shreyas second

लांग जंप में देवव्रत प्रथम, श्रेयस दूसरे स्थान पर

Fri, 03 Dec 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Devvrat first in long jump, Shreyas second
मंडी कॉलेज की वार्षिक एथलेटिक्स मीट में मार्च पास्ट में भाग लेते एनसीसी कैंडेट । - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर में शुक्रवार को वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सीपी कौशल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कॉलेज की स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. सुधीर शर्मा और सचिव लोकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में निशांत ने प्रथम, अरुण ने द्वितीय और विशाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में मंजुला ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय, अमीषा ने तृतीय, 200 मीटर दौड़ में साहिल ने प्रथम, सूर्यांश ने द्वितीय और कमलेश ने तृतीय स्थान, महिला वर्ग में ज्योति ने प्रथम, सुरभि ने द्वितीय व शालिनी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में अरुण ने प्रथम, दीपक ने द्वितीय, संजय ने तृतीय स्थान और महिला वर्ग में रुपाली ने प्रथम, सुरभि ने द्वितीय और वर्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया। शॉर्टपुट में आकांक्षा ने प्रथम, स्वाति ने द्वितीय और किरन ने तृतीय स्थान पाया। पुरुष वर्ग में शिवम ने प्रथम, हिमांशु ने द्वितीय और गिरीश ने तृतीय स्थान हासिल किया। हाई जंप में शिवानी ने प्रथम, ईशा ने द्वितीय और कल्पना ने तृतीय, जेवेलिन थ्रो में शुभम झा ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय और रजत ने तृतीय स्थान पाया। लांग जंप में देवव्रत ने प्रथम, श्रेयस ने द्वितीय और आर्यन ठाकुर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में डॉ. रंजना ने प्रथम, डॉ. नेहा ने द्वितीय, डॉ. वंदना सेठी ने तृतीय स्थान, पुरुष वर्ग में डॉ. विवेक शर्मा ने प्रथम, डॉ. देवेंद्र शर्मा ने द्वितीय और डॉ. योगेश ने तृतीय स्थान पाया। शिक्षक वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता में शिक्षक वर्ग ने गैर शिक्षक वर्ग को 3-0 से हराया।
प्रतियोगिता में पूर्व प्राचार्य डॉ. पीएस गुलेरिया, अजय कपूर, पीसी राणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed