फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   devta

देव समाज में पहली बार गढ़पति ईश्वर महादेव और अनंत बालू नाग का भव्य मिलन

Wed, 06 Nov 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
devta
मंडी। मंडी-कुल्लू सीमा के साथ सटे चेथर में बुधवार को देव समाज में गढ़पति ईश्वर महादेव और अनंत बालू नाग का भव्य देखने को मिला। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ जब ईश्वर महादेव चेथर गांव पधारे और उनका भव्य मिलन अनंत बालू नाग से हुआ। मंगलवार सायं देवता अपने लाव लश्कर के साथ चेथर गांव पहुंचे हैं। देवता के साथ चार गढ़ों से करीब दो हजार देवलू भी साथ पहुंचे। चेथर गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा उनका स्वागत किया। इस दौरान देवता ने सर्व प्रथम गांव के प्राचीन मंदिर में शीश नवाया। चेथर गांव पहुंचने से पूर्व 20 अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा देवता का स्वागत कर उन्हें प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। इस दौरान देवताओं ने सभी से मिलजुल कर रहने का आह्वान किया। वहीं मनमर्जी करने पर परिणाम भुगतने को तैयार रहने को चेताया। देवता 4 दिनों तक यहां भक्तों के घरों में अतिथि रहेंगे। उसके बाद अपने देवालय के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

कोई विवाद नहीं, लेकिन पहली बार मिलन
देवता के गूर भाग सिंह व भंडारी गुम्मत सिंह ने बताया कि इतिहास में दोनों देवताओं का मिलन पहली बार ही हुआ है। हालांकि दोनों देवताओं में कोई विवाद नहीं है। देवता ने गूूूर के माध्यम से बताया कि दोनों देवताओं के रिश्ते जन्मों-जन्मों से हैं। देवता ने देवलुओं से कहा कि तुम्हारे लिए हमारे मिलन की यह नई बात है। लेकिन हमारे संबंध बहुत पुराने हैं। देवता के अनुसार दोनों देवता पहले भी एक-दूसरे से मिलना चाहते थे। लेकिन किसी कारणवश कभी इस तरह का योग नहीं बना पाया। इस अवसर पर देवलुओं व कारिंदों में जतिन, योग राज, शेर सिंह, शरण दास, लाभ सिंह, भीमसेन, शेष राम तारा चंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed