{"_id":"2b257937eaf4ba141d5a0ed55244eae8","slug":"devta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव पाईंदल ऋषि डोलरा निकले हार भ्रमण पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव पाईंदल ऋषि डोलरा निकले हार भ्रमण पर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, पधर
Updated Wed, 13 Jan 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर क्षेत्र के हार भ्रमण पर निकले देव पाईंदल पतंजलि ऋषि डोलरा का रथ पिछले तीन महीनों से हार भ्रमण पर हैं। इस बार मकर संक्रांति लोहड़ी पव देव पाईंदल ऋषि अपने देवलुओं के साथ ग्राम पंचायत कुन्नू के गांवों में मनाएंगे। देव पाईंदल ऋषि तीन वर्ष के उपरांत पधर क्षेत्र के हार भ्रमण पर हैं।
विज्ञापन
मंदिर कमेटी के प्रधान रेवत सिंह ठाकुर, कुफरी के प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर पुजारी चमन लाल, मस्त राम, गुर साउणू राम, राजू, हुकम चंद, बबलू, इंद्र सिंह और तारा चंद ने बताया कि देव पाईंदल ऋषि अभी लगभग 20 दिन हार भ्रमण पर रहेंगे। देव ऋषि का हार भ्रमण अंतिम पढ़ाव की ओर है। इस दौरान देव ऋषि का रथ ग्राम पंचायत कुन्नू, शिलग के गांवों का भ्रमण करेंगे और श्रद्धालुओं को उनके घर द्वार पर जाकर आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन
प्रधान रेवत सिंह ने बताया कि देवता का रथ वर्ष भर मंदिर के बाहर रहता है। देवता की हार को भी चार भागों में बांटा गया है। बड़ी हार होने के कारण देव रथ को कई महीने हार भ्रमण पर लग जाते हैं। श्रद्धालुओं की देव पाईंदल ऋषि से विशेष आस्था जुड़ी है।
विज्ञापन