{"_id":"a2d741fd97a3b39ba7708183edc6f22f","slug":"devta-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के लिए बड़ा देव के गूर का परता फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के लिए बड़ा देव के गूर का परता फेल
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, गोहर
Updated Tue, 19 Jan 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ा देव कमरूनाग के वर्तमान गूर और एक पूर्व गूर का परता असफल होने के बाद अब तीसरे गूर के रूप में पूर्व गूर धर्मदत्त ने मंगलवार को कांढी कमरूनाग में किसानों के समक्ष देव कमरूनाग को धूप जलाकर बारिश की गुहार लगाई। धर्मदत्त गूर की कुर्सी गत वर्ष बारिश नहीं होने की वजह से छिन ली गई थी। जिनके बाद लीलमणी को कमरूनाग देवता का गूर बनाया गया था।
विज्ञापन
अब फिर लीलमणी गूर का परता फेल होने पर पूर्व गूर हेतराम का भी परता फेल होने पर मंगलवार को देवता के पूर्व गूर धर्मदत्त ने देवता से अरदास करके परता मांगा है। अब देखना यह है कि बुधवार सुबह तक बारिश होती है या नहीं। अगर परता सफल होता है तो वर्तमान गूर नीलमणी की कुर्सी जा सकती है और फिर से धर्मदत्त कमरूनाग देवता के गूर बन सकते हैं।
विज्ञापन
धर्मदत्त के धूप जलाने के बाद आसमान में बादल छा गए हैं तथा लोगों में बारिश होने की उम्मीद जग गई है। अगर मंगलवार रात हल्की बूंदाबांदी होती है तो धर्मदत्त को कमरूनाग देवता के गूर का ताज मिल सकता है। सूखे से परेशान किसानों ने कमरूनाग देवता के कांढी कमरूनाग स्थित निवास स्थल पर बारिश को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है बारिश न हुई तो बारी बारी से देवता के गूर और पूर्व गूरों की परीक्षा का दौर चलता रहेगा।
विज्ञापन
सूखे से जूझ रही गंदम और सेब के बगीचों में होनी वाली पैदावार पर संकट दिखाई देने लगा है। फसलों की रक्षा के लिए किसानों बागवानों ने देवताओं की शरण ले ली है। कमरूनाग देवता से बारिश मांगने के लिए रविवार को वर्तमान गूर लीलमणी और बालाकामेश्वर के गूर मनोहर ने धूप देकर परता मांगा था, लेकिन वे असफल रहे। सोमवार को पूर्व गूर हेतराम ने धूप जलाया और परता मांगा। जिसके बाद मंगलवार सुबह तक बारिश न होने से परता फेल हो गया। मंगलवार को पूर्व गूर धर्मदत्त से किसानों ने धूप दिलवाया और परता मांगा है।
नाचन फ्रूट ग्रोवर एसोसिएशन के उप प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर ने कहा है कि किसानों की मांग पर कमरूनाग के गूरों को बारिश बरसानी पड़ेगी तब तक किसान धरने से बाज नहीं आएंगे। देव कमरूनाग के कटवाल रणजीत सिंह ठाकुर ने कहा है कि देवता के गूर और पूर्व गूर धूप दे रहे हैं तथा देवता के कारदार भी देवता को खुश करने के लिए अरदास लगाए बैठे हैं।