फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Devotees dance on Shirdi Sai Baba

Mandi News: शिरडी वाले साईं बाबा...पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 31 Aug 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Devotees dance on Shirdi Sai Baba
मंडी। शहर के विश्वकर्मा चौक पर गणपति पंडाल में आयोजित चौथी भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति से चार चांद लगाए। कलाकार रमन कुमार पराशर की ओर से निकाली गई श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन

राधा-कृष्ण के भजनों पर करीब आधा घंटा तक कलाकार ने अपने नृत्य से श्रद्धालुओं को अचंभित किया। चौथी भजन संध्या में कमल राज जागरण मंडल के कलाकारों ने 7:30 बजे से रात्रि 10:15 बजे तक गणेश, आदि शक्ति और भोले नाथ के भजन पेश किए। जागरण मंडल के कलाकार संजय ने शिरडी वाले साईं बाबा आया है तेरे दर पे सवाली, भजन गाया तो श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

कृष्ण चंद ने गोकुल की हर गली में मथुरा की हर गली में कान्हा को ढूंढता हूं, जरा गेर गड्डी नू लादे मैनू कटड़ा शहर पुजादे, भूषण ने कृष्णा तेरी मुरली ते भला कौन नी नचदा, सारी रात तेरे गुण गावां के माता मैंनू दे दे शक्ति, अमित ने मां तेरे दरबार झुके सारा संसार, मेरी सुन ले पुकार जोतां वालिये ओ लाटां वालिए भजन पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कलाकार कमल राज ने गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ, देवा ओ देवा गणपति देवा तुम से बढ़ कर कौन और भजन बिना चैन न आए, सुख के सब साथी दुख में न कोई, भजन पेश कर सभी को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर आयोजन कमेटी प्रमुख राजेंद्र पाल, संदीप कुमार, महेंद्र सिंह राणा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed