{"_id":"60f45d738ebc3e6d926f5e09","slug":"devotees-arrived-to-take-blessings-on-the-birthday-of-the-original-mahunag-in-karsog-mandi-news-sml3773548147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल माहूंनाग के जन्मदिन पर आशीर्वाद लेने पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल माहूंनाग के जन्मदिन पर आशीर्वाद लेने पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में मूल माहूंनाग का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रदेशभर से श्रद्धालु नाग देवता का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। यहां मूल माहूंनाग के बखारी स्थित मुख्य मंदिर सहित 12 देवालय में श्रद्धालु सुबह से ही नाग देवता के दर्शनों के लिए पहुंच गए थे।
मंदिरों में देर शाम तक श्रद्धालुओं ने देव मूल माहूंनाग का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए मेला ग्राउंड माहूंनाग में पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालु दर्शन करने से साथ ही लौट रहे थे ताकि कोरोना महामारी के समय मंदिरों में अधिक भीड़ न जुटे। विधायक हीरालाल सहित बीडीओ भवनेश चड्डा ने भी नाग देवता का आशीर्वाद लिया।
युवक मंडल नाग ककनो के प्रधान भीम सिंह ने विधायक को क्षेत्र की समस्याओं के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि यहां शलाणी और नाग ककनो से करसोग के लिए नियमित तौर पर बस सेवा की जरूरत है। स्थानीय जनता मुख्यमंत्री सहित परिवहन मंत्री से मिल चुकी है लेकिन तीन सालों में दोनों ही रूटों पर बस सेवा आरंभ नहीं हुई है।
विज्ञापन
इससे लोगों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ता है। लोगों ने मिडल स्कूल जेड को मैट्रिक तक किए जाने की भी मांग रखी। विधायक हीरा लाल ने बताया कि शलाणी से करसोग के लिए जल्द ही बस सेवा शुरू की जाएगी। ये मामला परिवहन निगम के ध्यान लाया गया है।
000