फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Development works in Municipal Corporation Mandi will gain momentum, tenders worth Rs 4.94 lakh issued

Mandi News: नगर निगम मंडी में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, 4.94 लाख के टेंडर जारी

Wed, 25 Mar 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Development works in Municipal Corporation Mandi will gain momentum, tenders worth Rs 4.94 lakh issued
स्थानीय कुशल और अकुशल श्रमिकों को कार्य में प्राथमिकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी ने शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के लिए 4.94 लाख रुपये के टेंडर जारी किए हैं। इन कार्यों के माध्यम से वार्ड स्तर की छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।
अलग-अलग वार्डों में चार प्रमुख निर्माण कार्य पूरे किए जाएंगे। इनमें सबसे अहम परियोजना पुरानी मंडी के भ्यूली वार्ड में अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की स्थापना है। इस केंद्र के लंबे समय से अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के लिए करीब दो लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा भगवाहन वार्ड में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए तीन अलग-अलग कार्य प्रस्तावित हैं। इसमें रास्तों के रखरखाव पर 1.94 लाख रुपये, नालियों व सीढ़ियों के निर्माण पर 54,547 रुपये और लीला विलास हाउस तक संपर्क मार्ग की मरम्मत पर 45,665 रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना के तहत इन कार्यों में स्थानीय कुशल और अकुशल श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया को डिजिटल और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जोड़ा गया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्य आदेश जारी होने के बाद ठेकेदारों को दो माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना अनिवार्य होगा। साथ ही, गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और प्रत्येक निर्माण स्थल पर कार्य का पूरा विवरण दर्शाने वाला डिस्प्ले बोर्ड लगाना जरूरी होगा।

बॉक्स
निगम विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रहा है। इन कार्यों की खास बात यह है कि मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना के तहत स्थानीय लोगों को सीधे तौर पर काम उपलब्ध कराया
रोहित राठौर, आयुक्त नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed