फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dev Matloda will go to Manikaran for the royal bath

Mandi News: शाही स्नान के लिए मणिकर्ण जाएंगे देव मतलोड़ा

Sat, 19 Apr 2025 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dev Matloda will go to Manikaran for the royal bath
थुनाग (मंडी)। सराज के अधिष्ठाता देवता मतलोड़ा मणिकर्ण में शाही स्नान के लिए चोहठ कोठी से रवाना होंगे। यह स्नान करीब 13 साल बाद होना निश्चित किया गया है। देवता पूरे लाव लश्कर और ढोल नगाड़ों की थाप पर 25 अप्रैल को अपनी मूल चोहठ कोठी से तीर्थस्थल मणिकर्ण के लिए रवाना होंगे। इस ऐतिहासिक दौरे पर देवता के साथ करीब पांच से छह हजार हारियान साथ जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

देवता 13 बैसाख 25 अप्रैल को अपने पूरे लाव लश्कर के साथ मूल कोठी से चलेंगे और शाम को थाची के समीप रुकेंगे। देवता 26 को पनारसा, 27 को भुंतर, 28 को जरी और 29 को मणिकर्ण पहुंचेंगे। 30 अप्रैल को देवता देवलुओं के साथ शाही स्नान करेंगे। देवता 13 वर्ष पहले भी मणिकर्ण में पवित्र स्नान के लिए गए थे।
विज्ञापन

पिछले दिनों देवता ने गूर के माध्यम से मणिकर्ण में पवित्र स्नान का आदेश दिया है। देवता के सभी हारियानों में देवता के पवित्र स्नान को लेकर खुशी का माहौल है। देव मतलोड़ा के कारदार बीरबल ठाकुर ने बताया कि देवता मणिकर्ण में पवित्र स्नान के लिए जा रहे हैं। देव मतलोड़ा की कुल सात हारे (क्षेत्र) हैं जिसमें करीब सात से आठ हजार परिवार आते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed