फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dev Matloda will come on Mahashivratri with Shadkha necklace

Mandi News: शाड़खा हार के साथ महाशिवरात्रि में आएंगे देव मतलोड़ा

Wed, 11 Feb 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dev Matloda will come on Mahashivratri with Shadkha necklace
सराज क्षेत्र के आराध्य देव बड़ा देव श्री विष्णु मतलोड़ा
थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र के आराध्य देव श्री विष्णु मतलोड़ा इस बार अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में शाड़खा हार के साथ भव्य उपस्थिति दर्ज कराएंगे। देवता 12 फरवरी को एक दर्जन बजंतरियों और सैकड़ों देवलुओं के साथ चोहट कोठी देऊलबाग से पैदल प्रस्थान करेंगे। देवता को विष्णु स्वरूप माना जाता है। इस यात्रा में माता मड़भखन (दुलासन जी देऊल) और भूजा ऋषि भी साथ होंगे। सदियों पुरानी परंपरा के मुताबिक बड़ा देव मतलोड़ा को कभी वाहन में नहीं बैठाया जाता है। पूरी यात्रा कंधों पर देवलुओं की ओर से पैदल ही पूरी होती है।
विज्ञापन


देवता की कुल सात हारें हैं। इस बार शाड़खा हार को देवता को मंडी ले जाने, सेवा करने और सुरक्षित वापस लाने की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यदि यात्रा में कोई नुकसान होता है तो भरपाई इसी हार को करनी पड़ती है। उधर, गूर भाग चंद ने बताया कि यह यात्रा भक्ति, परंपरा और सामुदायिक एकता का जीता-जागता प्रतीक है। बड़ा देव मतलोड़ा सबसे प्रभावशाली देवताओं में शुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed