फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dev Khodu fair filled with dance

Mandi News: नाटी से सराबोर हुआ देव खोड़ू मेला

Mon, 15 Dec 2025 05:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
Dev Khodu fair filled with dance
कटौला (मंडी)। द्रंग क्षेत्र के इलाका स्नोर के काशना गांव में ऐतिहासिक देव खोड़ू मेले के दूसरे दिन आस्था, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में पधारे देव गडौणी और देव खोड़ू के रथों के दर्शन के लिए स्थानीय गांव सहित आस पास के इलाकों से सैकड़ों लोग उमड़े।
विज्ञापन

देवता कमेटी के कारदार योगराज योगी ने बताया कि मेले के दौरान पारंपरिक नाटी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय युवक मंडलों, महिला मंडलों सहित बुजुर्गों और महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज व थाप पर मेला मैदान भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर देव खोड़ू और देव गडौणी ने समस्त श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद दिया। पूरे कार्यक्रम में शांति, भाईचारा और सांस्कृतिक एकता की झलक दिखाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed