फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dev Chunjwala to visit Kamrunag Dham after six decades

Mandi News: छह दशकों बाद देव चुंजवाला करेंगे कमरुनाग धाम का दौरा

Mon, 13 Oct 2025 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dev Chunjwala to visit Kamrunag Dham after six decades
गोहर (मंडी)। मंडी जिले की पवित्र देव संस्कृति एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। लगभग 59 वर्षों के बाद देवता महादेव चुंजवाला अपने सात पारंपरिक हारों के साथ 15 अक्तूबर को कोठी शालागाड़ से कमरुनाग धाम के लिए भव्य यात्रा पर प्रस्थान करेंगे। देवता के सोशल मीडिया पेज पर यह जानकारी दी गई है। यह यात्रा न केवल क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक उत्सव होगी बल्कि स्थानीय लोक परंपरा और संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन भी करेगी।
विज्ञापन

जानकारों के अनुसार आखिरी बार देवता चुंजवाला वर्ष 1966 में कमरुनाग धाम पहुंचे थे। तब से लेकर अब तक लगभग छह दशक बीत चुके हैं और इस वर्ष यह पुनर्मिलन एक दिव्य संयोग के रूप में देखा जा रहा है। कमरुनाग देवता को मंडी जिले का प्रधान देव माना जाता है। इन्हें साक्षात नारायण का स्वरूप माना जाता है। देवता चुंजवाला के आगमन से पहले कई प्रमुख देवता जैसे देव बालू नाग, देव शैटीनाग आदि पहले ही कमरुनाग धाम का दर्शन कर चुके हैं। ऐसे में इस यात्रा को एक विशेष और दुर्लभ आध्यात्मिक संगम माना जा रहा है। देवता चुंजवाला इस यात्रा के दौरान कमरुनाग झील में पवित्र शाही स्नान भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

यात्रा को लेकर थाची घाटी, शालागाड़ और आसपास के गांवों में उत्सव जैसा माहौल है। स्थानीय देव समाज, गूर, कारकून और हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं। देव कमरुनाग के गूर देवी सिंह ने देव चुंजवाला दौरे की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed