फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Department should file a case on vandalism in Saklana rest house: Rajat

सकलाना विश्राम गृह में तोड़फोड़ पर केस दर्ज करवाए विभाग : रजत

Tue, 03 Jun 2025 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Department should file a case on vandalism in Saklana rest house: Rajat
धर्मपुर (मंडी)। जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह सकलाना में शरारती तत्वों ने तोड़ फोड़ कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि अगर जल शक्ति विभाग इस पर मामला दर्ज नहीं करवाता है तो भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

रजत ठाकुर ने कहा कि सकलाना में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह का निर्माण पूर्व भाजपा सरकार में जल शक्ति मंत्री रहे ठाकुर महेंद्र सिंह ने करवाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी मनाने पहुंचे कुछ युवकों ने वहां पर तोड़ फोड़ की है। शरारती तत्वों ने डाइनिंग टेबल तोड़ दिया है। एक दीवार और चैंबर का ढक्कन भी कुछ रोज पहले तोड़ा है।
विज्ञापन

...
विभाग के विश्राम गृह में तोड़फोड़ को लेकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा। ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
-कमल कुमार, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed