फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demonstration of the janwadi sabha against the central budget

जनवादी सभा का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 05 Feb 2022 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of the janwadi sabha against the central budget
मंडी में भारत की जनवादी नौजवान सभा, एसएफआई और अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के कार्यकर्ता केंद्? - फोटो : Mandi
मंडी। भारत की जनवादी नौजवान सभा, एसएफआई और अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शनिवार को केंद्रीय बजट को जनता विरोधी करार दिया। इस दौरान सेरी चानणी में धरना प्रदर्शन किया। मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जनवादी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से पेश किया गया बजट जनता विरोधी है। बजट में आम जनता के हित के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण की तरह यह बजट भाषण भी लोगों को धोखा दे रहा है।
विज्ञापन

सुरेश सरवाल ने बताया कि देश में लगभग 20 करोड़ के आसपास युवा बेरोजगार हो चुके हैं और सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि वह हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देगी। बजट में सरकार ने केवल मात्र 60 लाख लोगों को ही रोजगार देने की बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बजट युवाओं के रोजगार पाने की उम्मीदों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इस अवसर पर महिला समिति जिला प्रधान वीना वैद्य, सुनीता, रीना, वेद, पूर्ण चंद, एसएफआई जिला अध्यक्ष अनिल, सचिव उपेंद्र, गोपेंद्र इत्यादि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed