फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demonstration of sowing of wheat and peas using seed drill

Mandi News: सीड ड्रिल से किया गेहूं और मटर की बुआई का प्रदर्शन

Sun, 09 Nov 2025 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of sowing of wheat and peas using seed drill
किसानों को सीड ड्रिल मशीन से गेहूं और मटर की बुआई का व्यावहारिक प्रदर्शन का अवलोकन करते हुए किस - फोटो : टूंडला के गांव रसूलाबाद में बिजली आने पर पानी के लिए सबमर्सिबल पर लगी भीड़ संवाद
मंडी। जाइका से वित्तपोषित हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण 2) के तहत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी की ओर से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला परियोजना प्रबंधन इकाई ने एफआईएस कसारला के किसानों को सीड ड्रिल मशीन से गेहूं और मटर की बुआई का व्यावहारिक प्रदर्शन करवाया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक परियोजना प्रबंधन इकाई गोहर ने गधिमन-मझोठी और एफआईएस सूरथी-थाची क्षेत्रों में मटर की बुआई का प्रदर्शन किया। किसानों को मशीन की कार्यप्रणाली समझाई और उन्हें स्वयं इसका उपयोग करने का अवसर दिया गया। जिला परियोजना प्रबंधक डाॅ. हेमराज वर्मा ने बताया कि पारंपरिक विधि की तुलना में सीड ड्रिल से बुवाई करने पर बीज की 20 से 25 प्रतिशत बचत होती है, श्रम व समय की कमी आती है। इस दौरान कृषि विशेषज्ञों ने बीज उपचार, उर्वरक प्रबंधन और कतारबद्ध बुआई के लाभों पर भी जानकारी दी। किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से जारी रखने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed