फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demonstration of Hindu organizations against Bangladesh

Mandi News: बांग्लादेश के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

Fri, 13 Dec 2024 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Hindu organizations against Bangladesh
गगरेट भाजपा में दो मंडल बनाए जाने का प्रस्ताव विवादों में
विज्ञापन

पूर्व मंडल अध्यक्ष ने जताई असहमति

संवाद न्यूज एजेंसी

घनारी (ऊना)। भाजपा संगठन में गगरेट विधानसभा क्षेत्र के लिए दो मंडल बनाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गगरेट भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश शर्मा ने इस प्रस्ताव पर असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि दो मंडल बनाने से न केवल पार्टी विभाजित होगी, बल्कि संगठन कमजोर भी होगा। सतीश शर्मा ने कहा कि मंडल के पदाधिकारियों का चुनाव वर्तमान में केवल एक औपचारिकता बनकर रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडल के चुनाव बूथ प्रमुखों की वोटिंग के माध्यम से नहीं होते, बल्कि यह महज कुछ नेताओं के इशारों पर संचालित होते हैं। सतीश शर्मा ने कहा- चाहे वर्तमान विधायक हों, पूर्व विधायक हों या भविष्य के संभावित उम्मीदवार, सभी मंडलों को अपने इशारों पर नचाते हैं। केवल दो-तीन नाम आगे भेजे जाते हैं और उनमें से एक को मंजूरी मिल जाती है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया कि इस प्रक्रिया को बदलते हुए मंडल पदाधिकारियों को सीधे हाईकमान की ओर से नामित किया जाए। इस तरह के चुनाव कराने से कार्यकर्ताओं में बिखराव होता है और आपसी विरोधाभास बढ़ता है। सतीश शर्मा ने यह भी कहा कि पार्टी का मौजूदा स्वरूप पहले से काफी बदल गया है। पूर्व में संगठन का स्थान ऊपर होता था और विधायक का नीचे। अब मंडल विधायकों के इशारे पर चलते हैं, जो पार्टी के संविधान के खिलाफ है। पार्टी हाईटेक नहीं, बल्कि हाईजेक हो रही है। यह एक कर्मठ कार्यकर्ता के लिए पीड़ादायक है। उन्होंने दो मंडल बनाए जाने के प्रस्ताव पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि क्षेत्र का विधायक एक है तो दो मंडल बनाना सही नहीं है। इससे कार्यकर्ताओं में फूट पड़ेगी और पार्टी की ताकत कम होगी। सतीश शर्मा के इस बयान ने भाजपा के अंदरूनी मामलों में नई बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed