{"_id":"620cfccd8b088d11f25baea6","slug":"demonstration-against-stopping-of-big-vehicles-on-dhanotu-baggi-road-mandi-news-sml3997664141","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनोटू-बग्गी मार्ग पर बड़े वाहन रोकने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनोटू-बग्गी मार्ग पर बड़े वाहन रोकने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। धनोटू-बग्गी मार्ग नहर किनारे दोनों ओर बीबीएमबी प्रबंधन द्वारा गेट लगा बड़े और भारी वाहनों को आने-जाने से रोकने के फैसले का ग्रामीणों ने विरोध किया।
चौक पंचायत के प्रधान नरेंद्र भंडारी के नेतृत्व में ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने बीबीएमबी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेताया है कि अगर शीघ्र सड़क के दोनों ओर गेट लगाने के निर्णय को वापस न लिया तो इसके विरोध में पंचायतों के ग्रामीण सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेवारी बीबीएमबी प्रबंधन की होगी। चौक पंचायत के प्रधान नरेंद्र भंडारी ने बताया धनोटू से लेकर
बग्गी नहर किनारे दोनों ओर सैकड़ों रिहायशी, व्यावसायिक भवन और वन विभाग का लकड़ी का डिपो भी है। यहां पर हर माह सैकड़ों बड़े वाहन स्लीपर लाते और ले जाते हैं। ऐसे में दोनों ओर गेट लगाने से ग्रामीणों के साथ-साथ व्यापारियों को भारी नुकसान होगा। इसके कारण लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा की बीएसएल परियोजना को लोगों ने अपनी जमीन दी है। 50 सालों से इस नहर किनारे की सड़क का उपयोग किया जा रहा है। अब ऐसे में बड़े वाहनों को इस मार्ग पर रोकने की जो कोशिश हो रही है उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया इस मामले को लेकर विधायक विनोद कुमार के माध्यम से जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा गया है। इसमें जनहित में तत्काल बीबीएमबी के फैसले पर रोक लगाने की मांग की गई है। इस अवसर पर धनोटू ट्रक यूनियन के प्रधान करतार चंदेल, ग्रामीण यशवंत सिंह, महेंद्र परमार, सोनू ठाकुर, जितेंद्र परमार, यशु परमार समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।