फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand to regularize the spokespersons who have completed their two year tenure

Mandi News: दो साल का कार्यकाल पूरा कर चुके प्रवक्ताओं को नियमित करने की मांग

Tue, 11 Jun 2024 05:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
Demand to regularize the spokespersons who have completed their two year tenure
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला मंडी ने शिक्षा विभाग से 31 मार्च तक दो साल का कार्यकाल पूरा कर चुके प्रवक्ताओं को शीघ्र नियमित करने की मांग की है। संघ के जिला अध्यक्ष राजेश सैनी और महासचिव जयराम ने कहा कि प्रवक्ता संघ का मानना है कि चुनाव आचार संहिता के कारण नियमितीकरण समय पर नहीं हो पाया है। जबकि नियमितीकरण एक सामान्य प्रक्रिया है।
विज्ञापन

अब जबकि चुनाव आचार संहिता समाप्त हो चुकी है, उसके बाद भी शिक्षा विभाग प्रवक्ताओं को नियमित नहीं कर रहा है। प्रवक्ता संघ ने कहा कि पहले साल में दो बार नियमितीकरण होता था, लेकिन अब एक ही बार नियमित किया जाता है और वह भी समय पर नहीं हो रहा है। इससे उन सभी साथियों को वित्तीय नुकसान के साथ-साथ मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है, जो कर्मचारी मार्च 2024 तक अपना कार्यकाल पूरा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रवक्ता संघ सरकार से यह मांग करता है नियमित होने की राह देख सैकड़ों प्रवक्ताओं को अविलंब 1 अप्रैल से नियमित कर राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed