फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand to hold the trial of the Siya murder case in a fast-track court.

Mandi News: सिया हत्याकांड का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग

Wed, 24 Jun 2026 04:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 04:17 AM IST
विज्ञापन
Demand to hold the trial of the Siya murder case in a fast-track court.
विभिन्न संस्थाओं ने सीएम और मुख्य न्यायाधीश को भेजे ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सरकाघाट (मंडी)। गोपालपुर के नैण गांव में बीते 13 अप्रैल को कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की निर्मम हत्या की पुलिस जांच पूरी होने के बाद स्थानीय संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग उठाई है। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम राजेंद्र गौतम के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश हाईकोर्ट शिमला को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने मांग की है कि इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के साथ-साथ परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। सिया की दो बहनों को नौकरी भी दी जाए। क्षेत्र में बढ़ते चिट्टे एवं अवैध नशे की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाए। कॉलेज एवं स्कूलों में एंटीड्रग्स कमेटियों का गठन किया जाएं। वहीं प्रशासन से जागरूकता शिविर आयोजित करने का आग्रह किया गया। एसएफआई कार्यकर्ता ऋत्विक ने बताया कि एसएफआई ने दिवंगत सिया बेटी की यादगार में गोपालपुर-नैण लिंक रोड चौक पर स्टैच्यू लगाने और कॉलेज तथा स्कूल में लाइब्रेरी स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। एक महीने में स्टैच्यू का निर्माण कर दिया जाएगा। संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि ये मांगे नहीं मानी जाती है तो वे इसके लिए सड़कों पर उतर कर आंदोलन भी करेंगे। इस मौके पर 30 जून को गोपालपुर में एक जागरूकता शिविर आयोजित करने का निर्णय भी लिया, जिसमें बसों, सड़कों व नशे की रोकथाम के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। इस दौरान सिया न्याय एवं यादगार मंच के संयोजक अधिवक्ता सुरेश शर्मा, सह संयोजक नंद लाल राव एवं ऋत्विक कुमार, पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह, पंचायत समिति गोपालपुर के उपाध्यक्ष शिवचरण, ठाणा पंचायत की प्रधान सुषमा कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed