{"_id":"6aafcec3e69308399700b7f2","slug":"demand-to-abolish-caste-based-reservation-and-implement-it-on-an-economic-basis-mandi-news-c-90-1-mnd1021-214230-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जातिगत आरक्षण समाप्त कर आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जातिगत आरक्षण समाप्त कर आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा जिला मंडी की बैठक में कई प्रस्ताव पारित
एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम समाप्त करने की भी उठी मांग
ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा जिला मंडी की मासिक बैठक रविवार को नेरचौक के समीप नेर गांव में जिला अध्यक्ष जितेंद्र वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें सभा के विभिन्न खंडों के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्य संरक्षक मोहनलाल शर्मा, मुख्य सलाहकार डॉ. ओमराज शर्मा, महिला विंग की राज्य अध्यक्ष चंपा शर्मा, कोषाध्यक्ष हेत राम शर्मा और महासचिव प्रकाश चंद्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभा की ओर से जातिगत आरक्षण समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभा पदाधिकारियों ने कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू होने से वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम को समाप्त करने की मांग को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया गया। सभा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि इस कानून के कथित दुरुपयोग के कारण सामान्य वर्ग के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को लेकर भी चर्चा की गई। सभा ने इस संबंध में केंद्र सरकार से सामान्य वर्ग के छात्रों को राहत प्रदान करने की मांग उठाई। सभा पदाधिकारियों ने कहा कि ब्राह्मण सभा सामाजिक हितों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी तथा जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास जारी रखेगी।