फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand raised with CM for 50% subsidy on seeds.

Mandi News: सीएम से उठाई बीज पर 50 प्रतिशत सब्सिडी की मांग

Sun, 27 Sep 2026 04:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Demand raised with CM for 50% subsidy on seeds.
केसीसी ऋण माफी की भी किसानों ने की वकालत
विज्ञापन

हिमाचल किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र
नेरचौक नगर परिषद से डढ़ौर को बाहर करने का मामला भी उठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मुख्यमंत्री के बल्ह क्षेत्र दौरे के दौरान हिमाचल किसान यूनियन ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सीता राम वर्मा की अध्यक्षता में किसानों की विभिन्न समस्याएं और मांगें उनके समक्ष रखीं। यूनियन ने धान के आधार एवं प्रमाणित बीज का खरीद मूल्य 20 प्रतिशत बढ़ाने तथा किसानों के एक लाख रुपये तक के केसीसी ऋण माफ करने की मांग की। यूनियन ने कृषि विक्रय केंद्रों पर सब्जी, बरसीम, मक्खन घास व राई घास के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाने और 50 प्रतिशत सब्सिडी देने तथा आगामी रबी सीजन में प्रगतिशील किसानों को 542 उन्नत किस्म का गेहूं बीज उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

इसके अलावा बल्ह के डढ़ौर वार्ड को नगर परिषद नेरचौक से बाहर करने, क्षेत्र में टमाटर आधारित फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने, सोयरा पंचायत के क्रेहरी नाले को सुकेती खड्ड में मिलाने, शहरी क्षेत्रों में प्राकृतिक अनाजों के बीज भंडार खोलने और कृषि विस्तार अधिकारियों के रिक्त पद भरने की मांग उठाई गई। लावारिस पशुओं की समस्या को देखते हुए बल्ह उपमंडल में गो-अभयारण्य स्थापित करने की मांग भी रखी गई। डॉ. वर्मा ने बताया कि केंद्रीय जेल के समीप और मुंडापर में इसके लिए सरकारी भूमि उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने न्यायोचित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राज्य कोषाध्यक्ष कृष्ण चौधरी, सह सचिव रामकृष्ण, जिला उपप्रधान चेतराम शर्मा, सचिव दुनीचंद शर्मा, पूर्व प्रधान भूप सिंह और बल्ह प्रधान देव राज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed