{"_id":"68da698310f7b56d0b053e2f","slug":"demand-letter-submitted-for-construction-of-gadagushaini-college-building-mandi-news-c-90-1-ssml1045-171406-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गाड़ागुशैणी कॉलेज के भवन के निर्माण के लिए सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गाड़ागुशैणी कॉलेज के भवन के निर्माण के लिए सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन
डीवाईएफआई और एसएफआई ने उठाई मांग, सड़क की भी करवाई जाए मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारत की जनवादी नौजवान सभा डीवाईएफआई और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने सोमवार को गाड़ागुशैणी कॉलेज के भवन निर्माण और गाड़ागुशैणी-बंजार सड़क की खस्ता हालत के मद्देनजर अधिशासी अभियंता बंजार को मांगपत्र सौंपा। नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष महेंद्र राणा ने प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि गाड़ागुशैणी क्षेत्र का यह एकमात्र डिग्री कॉलेज है। इसके भवन का निर्माण कार्य पिछले लगभग 10 वर्षों से लंबित पड़ा है। वर्तमान में भवन में सरिया बिना शटरिंग के लटक रहा है और भवन खंडहर बनने के कगार पर है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पहले मौके पर आकर निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन लगभग 4 महीने बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने तत्काल निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। सड़क की स्थिति भी अत्यंत चिंताजनक है। डीबरचाडी के पास सड़क पूरी तरह से गिर गई है। स्थानीय लोगों ने अस्थायी लकड़ी की पुलिया बनाई है, जो केवल छोटे वाहनों के लिए सुरक्षित है। क्षेत्र से सेब और सब्जियां उत्पादित होने के कारण लोग मजबूरी में इस अस्थायी पुल से सब्जियों से लदी जीपें भी निकाल रहे हैं, जिससे कभी भी दुर्घटना होने का खतरा है। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि भवन निर्माण और सड़क मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो डीवाईएफआई और एसएफआई मिलकर जन आंदोलन करेगी। प्रतिनिधिमंडल में एसएफआई कॉलेज अध्यक्ष साहिल कुमार, विकास ठाकुर, प्रिया, नेहा, कुसुम, चंद्रशेखर आदि उपस्थित रहे। संवाद