फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand intensifies to open an alternative route amidst the danger at Son Khad.

Mandi News: सोन खड्ड के खतरे के बीच वैकल्पिक मार्ग खोलने की मांग तेज

Fri, 03 Jul 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Demand intensifies to open an alternative route amidst the danger at Son Khad.
पिछले वर्ष वैकल्पिक मार्ग न होने से सोनखड्ड में कार समेत बह गया था व्यक्ति
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने सुरक्षा के मद्देनजर उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। बरसात की दस्तक के साथ धर्मपुर बाजार के छपाणु क्षेत्र से वैकल्पिक मार्ग खोलने की मांग फिर तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि बारिश में मुख्य मार्ग बाधित होने पर यह सड़क सुरक्षित विकल्प बन सकती है।
स्थानीय लोगों ने पिछले वर्ष की घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि भारी बारिश में सोनखड्ड में आए तेज बहाव से एक व्यक्ति कार सहित बह गया था। उस समय वैकल्पिक मार्ग न होने से काफी परेशानी हुई थी। अब तक स्थायी व्यवस्था नहीं होने पर चिंता जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि लघु सचिवालय से धर्मपुर बाजार तक मौजूद सड़क को दोबारा चालू किया जाए, जिससे बाजार, अस्पताल, सरकारी कार्यालयों और अन्य सेवाओं तक पहुंच सुचारू रहे और आपात स्थिति में राहत-बचाव कार्य आसान हो सके। इस मांग का समर्थन ग्राम पंचायत समौड़ के प्रधान प्रताप सकलानी, भरौरी के प्रधान विनोद शर्मा, सिधपुर के प्रधान अजय कुमार, ततोहली परड़ाना के प्रधान नेकराम, स्योह के प्रधान प्रताप सिंह, खनौड़ के प्रधान राकेश प्रेमी सहित स्थानीय निवासी बलवंत कुमार, रीना ठाकुर, मीना देवी, बबली देवी और अन्य लोगों ने किया है। उनका कहना है कि यह केवल सुविधा नहीं, बल्कि सुरक्षा का मुद्दा है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं और बरसात के दौरान लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक सड़क व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed